स्थानीय रिपोर्ट्स, जनमत और ज़मीनी फीडबैक के आधार पर पिपरा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ


1. कृषि संकट और सिंचाई की कमी

  • खेती अभी भी पूरी तरह बारिश पर निर्भर है

  • नहरों की मरम्मत और जल प्रबंधन व्यवस्था बेहद कमजोर है

  • बीज, खाद और मंडी व्यवस्था में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है


2. रोजगार की कमी और पलायन

  • युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हैं

  • रोजगार की तलाश में लोग मुंबई, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं


3. सड़कें और बुनियादी ढाँचा

  • ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब है

  • जलजमाव और पुलों की कमी से आवागमन प्रभावित होता है

  • बिजली आपूर्ति अनियमित और अस्थिर रहती है


4. शिक्षा और विद्यालयों की दुर्दशा

  • सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है

  • शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है

5. स्वास्थ्य व्यवस्था

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी है

  • दवाइयों की अनुपलब्धता और एंबुलेंस सेवाओं की गंभीर दिक्कतें हैं


6. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण

  • ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है


7. बाढ़ और जलनिकासी की समस्या

  • हर साल बाढ़ से फसलों और घरों को बड़ा नुकसान होता है

  • नाला और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति बेहद खराब और अव्यवस्थित है


Vision : “समृद्ध पिपरा – सुरक्षित भविष्य”

हमारा संकल्प

“हर किसान को सम्मान, हर युवा को रोजगार,
हर घर में शिक्षा और स्वास्थ्य।”


हमारा विज़न

  • पिपरा को पूर्वी चंपारण का आदर्श विकास मॉडल बनाना

  • शिक्षा, उद्योग और कृषि — तीनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता

  • भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी प्रशासन

  • जनता की भागीदारी से विकास

घोषणा पत्र (Manifesto)

1. किसान समृद्धि योजना

  • सभी किसानों के लिए निःशुल्क सिंचाई ट्यूबवेल योजना

  • हर पंचायत में कृषक सहायता केंद्र की स्थापना

  • सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों से सीधी और पारदर्शी खरीद व्यवस्था

  • “मॉडल खेत योजना” — आधुनिक तकनीक से खेती सिखाने की व्यवस्था


2. युवाओं के लिए रोजगार मिशन

  • स्थानीय उद्योग प्रोत्साहन योजना — मक्का, चीनी, दुग्ध एवं हस्तशिल्प आधारित उद्योगों को बढ़ावा

  • हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र की स्थापना

  • सरकारी परियोजनाओं में 70% स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता

  • सभी युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण (Skilled Training) कार्यक्रम


3. शिक्षा सुधार कार्यक्रम

  • हर पंचायत में “स्मार्ट स्कूल मिशन”

  • शिक्षकों की भर्ती और उपस्थिति पर डिजिटल निगरानी

  • गरीब बच्चों के लिए कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क कोचिंग योजना

4. स्वास्थ्य और जनकल्याण

  • हर प्रखंड में 24×7 स्वास्थ्य केंद्र

  • मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा

  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यक्रम


5. सड़क, बिजली और पानी

  • “हर गाँव – पक्की सड़क, हर घर – नल-जल, हर खेत – बिजली”

  • बिजली वितरण में निजी ठेकेदारी समाप्त कर सरकारी नियंत्रण

  • हर वार्ड में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें


6. महिला सशक्तिकरण

  • महिला स्व-सहायता समूहों को ब्याज-मुक्त ऋण

  • हर पंचायत में महिला सुरक्षा समिति

  • “लाड़ली सुरक्षा निधि” — गरीब परिवारों की बेटियों की शिक्षा और विवाह सहायता

  • सभी बालिकाओं के लिए स्वरक्षा (Self-Defence) प्रशिक्षण


7. बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण सुरक्षा

  • नहरों और जलनिकासी तंत्र का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण

  • बाढ़ राहत कोष को स्थायी और प्रभावी बनाना

  • वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाना

8. प्रशासनिक एवं क्षेत्रीय विकास

  • पिपरा को अलग प्रखंड (Block) का दर्जा दिलाना

  • मेहसी में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना

  • पिपरा विधानसभा क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर पलायन रोकना

  • बटन उद्योग को पुनर्जीवित कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ना

  • मेहसी की लीची को उचित दर्जा और पहचान दिलाना


9. महिला सुरक्षा और प्रशिक्षण

  • सभी महिलाओं के लिए स्वरक्षा (Self-Defence) प्रशिक्षण कक्षाएँ


10. युवा सशक्तिकरण

  • युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का सुचारू संचालन