स्थानीय रिपोर्ट्स, जनमत और ज़मीनी फीडबैक के आधार पर पिपरा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ
1. कृषि संकट और सिंचाई की कमी
-
खेती अभी भी पूरी तरह बारिश पर निर्भर है
-
नहरों की मरम्मत और जल प्रबंधन व्यवस्था बेहद कमजोर है
-
बीज, खाद और मंडी व्यवस्था में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है
2. रोजगार की कमी और पलायन
-
युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हैं
-
रोजगार की तलाश में लोग मुंबई, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं
3. सड़कें और बुनियादी ढाँचा
-
ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब है
-
जलजमाव और पुलों की कमी से आवागमन प्रभावित होता है
-
बिजली आपूर्ति अनियमित और अस्थिर रहती है
4. शिक्षा और विद्यालयों की दुर्दशा
-
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है
-
शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है
5. स्वास्थ्य व्यवस्था
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी है
-
दवाइयों की अनुपलब्धता और एंबुलेंस सेवाओं की गंभीर दिक्कतें हैं
6. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण
-
ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है
7. बाढ़ और जलनिकासी की समस्या
-
हर साल बाढ़ से फसलों और घरों को बड़ा नुकसान होता है
-
नाला और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति बेहद खराब और अव्यवस्थित है
Vision : “समृद्ध पिपरा – सुरक्षित भविष्य”
हमारा संकल्प
“हर किसान को सम्मान, हर युवा को रोजगार,
हर घर में शिक्षा और स्वास्थ्य।”
हमारा विज़न
-
पिपरा को पूर्वी चंपारण का आदर्श विकास मॉडल बनाना
-
शिक्षा, उद्योग और कृषि — तीनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता
-
भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी प्रशासन
-
जनता की भागीदारी से विकास
घोषणा पत्र (Manifesto)
1. किसान समृद्धि योजना
-
सभी किसानों के लिए निःशुल्क सिंचाई ट्यूबवेल योजना
-
हर पंचायत में कृषक सहायता केंद्र की स्थापना
-
सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों से सीधी और पारदर्शी खरीद व्यवस्था
-
“मॉडल खेत योजना” — आधुनिक तकनीक से खेती सिखाने की व्यवस्था
2. युवाओं के लिए रोजगार मिशन
-
स्थानीय उद्योग प्रोत्साहन योजना — मक्का, चीनी, दुग्ध एवं हस्तशिल्प आधारित उद्योगों को बढ़ावा
-
हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र की स्थापना
-
सरकारी परियोजनाओं में 70% स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
-
सभी युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण (Skilled Training) कार्यक्रम
3. शिक्षा सुधार कार्यक्रम
-
हर पंचायत में “स्मार्ट स्कूल मिशन”
-
शिक्षकों की भर्ती और उपस्थिति पर डिजिटल निगरानी
-
गरीब बच्चों के लिए कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क कोचिंग योजना
4. स्वास्थ्य और जनकल्याण
-
हर प्रखंड में 24×7 स्वास्थ्य केंद्र
-
मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा
-
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यक्रम
5. सड़क, बिजली और पानी
-
“हर गाँव – पक्की सड़क, हर घर – नल-जल, हर खेत – बिजली”
-
बिजली वितरण में निजी ठेकेदारी समाप्त कर सरकारी नियंत्रण
-
हर वार्ड में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें
6. महिला सशक्तिकरण
-
महिला स्व-सहायता समूहों को ब्याज-मुक्त ऋण
-
हर पंचायत में महिला सुरक्षा समिति
-
“लाड़ली सुरक्षा निधि” — गरीब परिवारों की बेटियों की शिक्षा और विवाह सहायता
-
सभी बालिकाओं के लिए स्वरक्षा (Self-Defence) प्रशिक्षण
7. बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण सुरक्षा
-
नहरों और जलनिकासी तंत्र का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण
-
बाढ़ राहत कोष को स्थायी और प्रभावी बनाना
-
वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाना
8. प्रशासनिक एवं क्षेत्रीय विकास
-
पिपरा को अलग प्रखंड (Block) का दर्जा दिलाना
-
मेहसी में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना
-
पिपरा विधानसभा क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर पलायन रोकना
-
बटन उद्योग को पुनर्जीवित कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ना
-
मेहसी की लीची को उचित दर्जा और पहचान दिलाना
9. महिला सुरक्षा और प्रशिक्षण
-
सभी महिलाओं के लिए स्वरक्षा (Self-Defence) प्रशिक्षण कक्षाएँ
10. युवा सशक्तिकरण
-
युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का सुचारू संचालन






